'पठान' के गाने को लेकर मध्य प्रदेश में जहां फिल्म में बदलाव करने की मांग की जा रही हैं, तो शाहरुख और दीपिका के पुतले जलाकर विरोध जताया जा रहा है। इसी बीच नुसरत जहां बीते दिन ट्वीट कर फिल्म के सपोर्ट में उतरीं। वहीं, इसके बाद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'उन्हें हर चीज से दिक्कत है। उन्हें महिलाओं के हिजाब पहनने से दिक्कत हैं, उन्हें बिकिनी पहनने से भी दिक्कत है। ये वहीं लोग हैं जो नए जमाने की महिलाओं को बता रहे हैं कि उन्हें क्या पहनना चाहिए।'
Pathaan Controversy: 'पठान' पर फूटा मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड का गुस्सा, बोले- नहीं उड़ाने देंगे इस्लाम का मजाक
इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, 'यह किसी विचारधारा के बारे में नहीं है। यह सत्ता में बैठी एक पार्टी के बारे में है, जो लोगों के एक समूह में यह तस्वीर बनाने की कोशिश में जुटी है। जो भी लोग ये कर रहे हैं वे आध्यात्मिक, धार्मिक नहीं, सोची समझी साजिश है। इसलिए वे संस्कृति, बिकिनी पहनने वाली महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं।' बता दें कि 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमागरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे।
Pathaan: शाहरुख खान की ‘पठान’ पर नहीं थम रहा विवाद, बिहार के कोर्ट में दर्ज हुई शिकायत, रिलीज पर रोक की मांग