फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Controversy: 'पठान' पर फूटा मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड का गुस्सा, बोले- नहीं उड़ाने देंगे इस्लाम का मजाक

Sat, 17 Dec 2022 02:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर विवाद बढ़ता जा रहा है। हिंदू संगठनों के साथ-साथ अब मध्य प्रदेश में उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म और गाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। बोर्ड ने पठान फिल्म का बायकॉट करते हुए इसे रिलीज न करने की मांग की है।
विज्ञापन
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग खान की कमबैक फिल्म अपनी रिलजी से पहले ही विवादों में घिर गई है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' का विरोध पूरे देश में हो रहा है। इसके गाने 'बेशर्म रंग' पर सोशल मीडिया से लेकर राजनितिक गलियारों तक बवाल होने के साथ ही हिंदू संगठन भी इसको लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। जहां हिंदू संगठन पहले ही 'पठान' को लेकर अपना गुस्सा जता चुके हैं, तो वहीं अब मध्य प्रदेश में उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म और गाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। बोर्ड ने पठान फिल्म का बायकॉट करते हुए इसे रिलीज न करने की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos

एमपी उलेमा बोर्ड ने 'पठान' का किया पुरजोर विरोध
शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म 'पठान' को लेकर अपना विरोध जताते हुए मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने बयान दिया है। अपने इस बयान में सैयद अनस अली ने कहा, 'फिल्म पठान नाम से बनी है, जिसमें शाहरुख खान एक हीरो हैं, लोग उन्हें देखते हैं, पसंद करते हैं। लेकिन हमारे पास कई जगह से फोन और शिकायतें आई हैं और उन्होंने गुस्से का इजहार किया है कि इस फिल्म से अश्लीलता फैलाई जा रही है और इसमें इस्लाम का गलत प्रचार प्रसार किया गया है।' वह यहीं ही नहीं रुके आगे बोले, 'इसी फिल्म को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने एक स्टैंड लिया है और इस फिल्म का बायकॉट किया है। हम भी हुकूमत के लोगों से, जवानों से अपील करते हैं कि इस फिल्म को न देखें। फिल्म को रिलीज ही नहीं होना चाहिए। ऐसे में हम उनके इस फैसले में साथ खड़े हैं।' 
Avatar 2: 'अवतार द वे ऑफ वाटर' के धमाल के बीच वायरल हुआ 'अवतार' का बीटीएस वीडियो, देख फैंस बोले लाजवाब

सेंसर बोर्ड से की अपील
उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने यह भी कहा, 'यह हमारा हक है। हमारे इस्लाम को, हमारे मजहब को इस तरह से कोई पेश करेगा तो इस पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे। कोई इस्लाम को गलत तरीके से पेश करेगा तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम हमारे मजहब का सही तरीका पेश कराएं।' उन्होंने सेंसर बोर्ड से अपील करते हुए कहा कि, 'मैं सेंसर बोर्ड से पुरजोर अपील करता हूं और तमाम भारत के थिएटर वालों से कहना चाहता हूं कि यह फिल्म कहीं लगने न दें। इससे एक गलत मैसेज जाएगा, शांति भंग होगी और इस मुल्क के अंदर जितने मुसलमान हैं उन सब की भावनाएं आहत होंगी और हमारा मजाक बनाया जाएगा। मैं सभी से अपील करता हूं कि यह फिल्म बिल्कुल न देखें।'
Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना की शादी में नहीं थी भाई की रजामंदी? वायरल पोस्ट में रिश्ते से दिखे नाखुश
विज्ञापन

शाहरुख खान पर साधा निशाना
उलेमा ने शाहरुख खान के मुसलमान होने पर भी सवाल खड़े किए हैं। वह बोले, 'अभिनेता अपना नाम शाहरुख खान बताते हैं और शाहरुख खान होकर पठान फिल्म बनाते हैं। इस्लाम का, मुसलमानों का मजाक बनाने के लिए ऐसी फिल्म बनाते हैं, इनका भी विरोध होना चाहिए। पठान एक बेहद सम्मानित बिरादरी है, लेकिन फिल्म में उसे बेहद गलत तरीके से पेश किया गया है। मैं हज कमेटी से सिफारिश करता हूं कि वह शाहरुख खान को आगे से उमरा पर जाने के लिए भी वीजा न दें।'
Pathaan: शाहरुख खान की ‘पठान’ पर नहीं थम रहा विवाद, बिहार के कोर्ट में दर्ज हुई शिकायत, रिलीज पर रोक की मांग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें