नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि नुसरत जहां अपने ब्वॉयफ्रेंड यशदास गुप्ता के साथ अपने वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने यश के साथ एक तस्वीर डाली थी जिसमें उन्होंने भूरे रंग की हुडी और स्वेटपैंट सेट पहना था। वहीं, यश ने सफेद टी-शर्ट और जींस के ऊपर नेवी ब्लू जैकेट पहन रखी थी। अक्तूबर की शुरुआत में नुसरत ने अफवाहों को जोर दिया था कि उन्होंने यश के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने यश के जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें साझा कीं थीं, जिनमें केक पर पति और डैड लिखा हुआ था। जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। नुसरत ने अपने एक इंटरव्यू में इशारा किया था कि उनकी और यश की शादी हो सकती है। हालांकि, अभी उन्होंने अपने शादी को लेकर सार्वजनिक तौर पर खुलासा नहीं किया है।