नुसरत भरूचा अपने अभिनय के साथ-साथ अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह एक फैशन शो में शो स्टॉपर रहीं। इस दौरान उन्होंने फैशन को लेकर अपनी पसंद और चुनाव को लेकर चर्चा की। अभिनेत्री से जब पूछा गया कि रैंप वॉक के दौरान उन्हें किस चीज से सबसे ज्यादा डर लगता है? इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कुछ गड़बड़ होने से डर लगती है और वह यही दुआ करती हैं कि आउटफिट कहीं फंसे नहीं या रैंप पर चलते हुए कहीं गिर न जाएं।
अभिनेत्री ने बताया स्टेज के पीछे का हाल
नुसरत ने कई अलग-अलग किस्म की फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं अदा की हैं। इसके अलावा उन्हें फैशन शो में हिस्सा लेना भी काफी पसंद है। अभिनेत्री ने कहा, 'अगर मैं सालभर तक रैंप वॉक नहीं करती, तो मुझे खराब लगता है।' नुसरत ने कहा, 'रैंप वॉक में मुझे स्टेज के पीछे होने वाली उथल-पुथल काफी पसंद आई।'
Ek Ruka Hua Faisla: 'एक रुका हुआ फैसला' का रीमेक बनाएंगे डॉ. दर्शन अश्विन त्रिवेदी, फिल्म को देंगे नई कहानी
रैंप वॉक को बताया मजेदार लम्हा
नुसरत ने कहा, 'आखिरी मिनट में यह सारी उथल-पुथल हो रही थी। एक मॉडल मेकअप करवा रही थी, तो एक मॉडल काफी देर से आई और इस वजह से कॉर्डिनेटर ने रैंप वॉक के लिए उसे मना कर दिया। मैं काफी खुश थी। जब आपको पता होता है कि अब आपकी बारी है वॉक की तो लगता है जैसे यह एक शानदार पल है। यह तब तनाव से ज्यादा मजेदार लम्हा बन जाता है'।
Sam Bahadur: फिल्म का नया पोस्टर जारी कर विक्की ने फैंस को दिया खास तोहफा, ट्रेलर रिलीज डेट से उठाया पर्दा
नए डिजाइनर्स के लिए काम करना पसंद
नुसरत भरूचा का कहना है, 'फैशन शो ही एक ऐसा वक्त होता है, जब मैं नए-नए प्रयोग करती हूं। मैं तब फिल्म के लिए नहीं, इवेंट के लिए कपड़े पहन रही होती हूं। वह किसी और का विजन होता है। मुझे नए डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक करना पसंद है, यह बात सबने गौर की होगी। मुझे अच्छा लगता है, जब नए डिजाइनर्स आते हैं'।
Amitabh bachchan: रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक पर भड़के अमिताभ बच्चन, बिग बी ने की कानूनी कार्रवाई की मांग