फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब 'लज्जा' के सेट पर रेखा ने इस अभिनेत्री के जड़ दिया था थप्पड़, फिर क्या हुआ? जानें

Mon, 06 Nov 2023 10:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आरती छाबड़िया ने साल 2002 में फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को सभी का काफी प्यार भी मिला। इसके बाद एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार जैसे कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया।
विज्ञापन
रेखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड जगत में जहां एक से बढ़कर एक फिल्में हैं, तो दिलचस्प किस्सों की भी भरमार है। फिल्मों की शूटिंग करते हुए सितारों के बीच ही कई बार ऐसी चीजें घट जाती हैं, जो उन्हें ताउम्र याद रहती हैं। कुछ यादें खट्टी तो कुछ मीठी होती हैं। ऐसी है एक याद है अभिनेत्री आरती छाबड़िया से जुड़ी। फिल्म के सेट पर रेखा ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। यह किस्सा फिल्म ‘लज्जा’ के दौरान का है। आखिर ऐसा क्या हुआ था, आइए जानें...

विज्ञापन


सदमें में चली गई थीं अभिनेत्री
आरती छाबड़िया ने साल 2002 में फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को सभी का काफी प्यार भी मिला। इसके बाद एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार जैसे कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया। लेकिन जब आरती ने फिल्म 'लज्जा' में कैमियो किया था तो उनके साथ सेट पर कुछ ऐसा हुआ था, जिसने एक्ट्रेस को सदमे में डाल दिया था।
Housefull 5: हाउसफुल 5 की कास्टिंग की अटकलों पर मेकर्स ने जारी किया बयान, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन


इंडस्ट्री से गायब हैं आरती
दरअसल, फिल्म के एक सीन में रेखा ने आरती की जमकर पिटाई की थी, लेकिन यह बात आरती को पहले से पता नहीं थी कि रेखा उन्हें थप्पड़ मारने वाली हैं। ऐसे में जब आरती को अचानक थप्पड़ पड़ा तो वह फूट-फूटकर रोने लगीं और घंटो तक रोती रहीं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने एक मीडिया इंटरव्यू में किया था। बता दें कि आरती इन दिनों बॉलीवुड से गायब हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जहां वो अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।
विज्ञापन

Elvish Yadav: मेनका गांधी पर मानहानि का मुकदमा करेंगे एल्विश यादव, सांपों की तस्करी-रेव पार्टी पर फिर दी सफाई

इन फिल्मों में किया था काम
आरती ने अपने छोटे से करियर में अक्षय के कुमार के साथ ‘आवारा पागल दीवाना’ फिल्म की थी। इसके अलावा वह 'तीसरी आंख', 'हे बेबी', 'डैडी कूल' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग के जलवे दिखा चुकी हैं। आरती ने साल 1999 में 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' का टाइटल जीता था।
Alia Bhatt: क्या अब 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शनाया का किरदार निभाएंगी आलिया? अभिनेत्री ने दिया दिलचस्प जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें