अगर यह बात सच है तो इस समय उदय चोपड़ा वाकई बहुत दुखी होंगे। हाल में खबर थी कि नर्गिस फाखरी ने उदय चोपड़ा के साथ शादी करने से इंकार कर दिया है और पूरा ध्यान कैरियर पर लगाना चाहती हैं। उदय उनसे शादी करने की जिद ठाने बैठे हैं।
यहां तक तो चलिए ठीक था, लेकिन अब पता चला है कि फिल्मी पार्टियों में नर्गिस ने अकेले जाना और जश्न मनाना शुरू कर दिया है। सूत्र खबर लाए हैं कि पिछले हफ्ते नर्गिस न केवल एकता कपूर की फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘रागिनी एमएमएस2’ की कामयाबी की पार्टी में गईं, बल्कि उन्होंने वहां जिस तरह से अर्जुन कपूर के साथ फ्लर्ट किया, देखने वाले देखते रह गए।
आलिया की मौजूदगी में यह सब
वैसे इस पार्टी में अर्जुन की गर्लफ्रेंड बताई जा रहीं आलिया भट्ट भी थीं। अब उनकी अर्जुन-नर्गिस की नजदीकियों पर क्या प्रतिक्रिया रही, यह अभी पता नहीं चल सका है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पार्टी में नर्गिस को वरुण धवन और इलियाना डिक्रूज के साथ रहना था, परंतु वह पूरी रात अर्जुन कपूर के नजदीक रहीं। उदय को यह बात इसलिए और बुरी लग सकती है कि अर्जुन का कैरियर आगे बढ़ाने का जिम्मा उनकी ही यशराजय फिल्म्स ने उठा रखा है।
दखल नहीं चाहती हैं नर्गिस
जानकारों के अनुसार असल में नर्गिस उदय को संदेश देना चाह रही हैं कि उनकी जिंदगी में वह एक सीमा से ज्यादा दखल न दें। नर्गिस यह भी बताना चाहती हैं कि वह उदय के बिना भी जिंदगी के मजे उठा सकती हैं।
हालांकि नर्गिस के मीडिया मैनेजरों ने इस पार्टी की खबरों का खंडन किया है और कहा है कि नर्गिस पार्टी में वरुण, इलियाना, अरुणोदय सिंह और एकता कपूर के ही साथ थी। इस पार्टी में नर्गिस बहुत खुश थीं क्योंकि उन्हें इसमें अर्जुन, आलिया और हुमा कुरैशी जैसे दोस्त मिले। सबने पूरी पार्टी का रात भर मजा लिया।