फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम सिंह के बेटे की हुई अचानक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संगीतकार उत्तम सिंह के बेटे की अचानक मौत की खबर ने इंडस्ट्री के लोगों को हिला दिया है। दिल तो पागल है और गदर जैसी फिल्मों के इस संगीतकार का बेटा डायटिंग कर रहा था। उसका वजन 98 किलो था। लेकिन बीते शुक्रवार को अचानक उसका मन बर्गर खाने को ललचाया।
विज्ञापन


बर्गर उसकी भोजन नली में अटक गया और उसकी सांसें रुक गई! उत्तम सिंह ने तत्काल एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन मुंबई के ट्रेफिक का हाल यह कि एंबुलेंस 45 घंटे में पहुंची। तब तक सब खत्म हो गया।

अमिताभ छोटे पर्दे पर

अमिताभ और जया बच्चन दोनों ही छोटे पर्दे के धारावाहिकों में दस्तक देने को तैयार हैं। अमिताभ जहां अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रहे सीरियल की शूटिंग शुरू कर चुके हैं, वहीं जया बच्चन के सीरियल में कुछ विलंब हो रहा है।

कहा यह जा रहा था कि जया का सीरियल इस साल के मध्य तक आएगा और अमिताभ का सीरियल साल के अंत तक। अब जानकार कह रहे हैं कि दोनों ही सीरियल साल के अंत में आएंगे। यानी टक्कर को टालना संभव नहीं दिख रहा!
विज्ञापन

अफेयर में कांची की हीरोइन

फिल्म रिलीज से पहले पब्लिसिटी के लिए हीरो-हीरोइन के रोमांस की खबरें सुर्खियां बनाई जाती हैं। सुभाष घई की ‘कांची’ को लेकर भी कुछ ऐसा हो रहा है।

इसके हीरो कार्तिक आर्यन और हीरोइन मिष्टी के बीच रोमांस के चर्चे मीडिया में आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक चुंबन दृश्य के लिए दोनों ने 30 रीटेक दिए और कोई शिकायत तक नहीं की! वाकई प्यार में ऐसे रीटेक हों तो किसे बुरे लगते हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें