जूनियर एनटीआर अपनी फिल्म 'NTR 30' को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में फिल्म के सेट से सैफ अली खान संग जूनियर एनटीआर की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। इस तेलुगू फिल्म में काम करने को लेकर सैफ अली खान बेहद उत्साहित हैं।
कोरताला शिवा की तारीफ करते आए नजर
बता दें कि कोरताला शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं है। इस फिल्म और तेलुगू सिनेमा में एंट्री को लेकर सैफ ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में बात की। उन्होंने कहा, 'मैं बेहद उत्साहित हूं! यह नया क्षेत्र है, लेकिन इससे रूबरू हूं। सेट काफी व्यवस्थित है। लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा है। बहुत शानदार समय गुजर रहा है।'
Tabu: जब 'कुंवारा' और 'मन' से साफ हुआ तब्बू का पत्ता, वर्षों बाद छलका अभिनेत्री का दर्द
जूनियर एनटीआर के लिए कही यह बात
फिल्म में अपने किरदार को लेकर सैफ अली खान ने कहा, 'मेरा रोल काफी कूल है। मैं अपने किरदार के लिए काफी मेहनत कर रहा हूं, ताकि लोगों की उम्मीद से बढ़कर मैं इसे अदा कर सकूं।' सैफ अली खान ने कोरताला शिवा की भी तारीफ की और कहा, 'मेरे डायरेक्टर गजब के ऊर्जावान शख्स हैं। उन्होंने मुझे तीन घंटे तक इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई, जो कि मुझे बेहद पसंद आई। मैं इमोशनली इस फिल्म से जुड़ गया हूं।'
Pathaan VS Tiger: यशराज फिल्म्स ने की 'पठान वर्सेज टाइगर' की घोषणा, बड़े पर फिर साथ नजर आएंगे सलमान-शाहरुख
जान्हवी कपूर भी आएंगी नजर
इस दौरान सैफ ने जूनियर एनटीआर के बारे में बात करते हुए कहा, 'वह काफी मिलनसार हैं। इस फिल्म को लेकर जूनियर एनटीआर खुद बहुत उत्साहित हैं और उनकी अलग ही प्लानिंग है।' बता दें कि सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर के अलावा जान्हवी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।
KKK13 : रोहित शेट्टी को मिला 'खतरों के खिलाड़ी13' का पहला कंटेस्टेंट, इस कंट्रोवर्शियल शो का रह चुका है हिस्सा