फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो अब आ रही है चेन्नई एक्सप्रेस!

Sun, 23 Jun 2013 11:51 AM IST
उमाशंकर मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
'जब तक है जान’ और `रा.वन’ जैसी फिल्मों के बाद अब शाहरुख `चेन्नई एक्सप्रेस’ में दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। `चेन्नई एक्सप्रेस’ का निर्देशन `गोलमाल’, `बोल बच्चन’ और `सिंघम’ जैसी सफल फिल्में देने वाले रोहित शेट्टी ने किया है।
विज्ञापन


यह फिल्म आठ अगस्त को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। ऐसा पहली बार है जब ईद पर दबंग सलमान खान की बजाय किंग खान की कोई फिल्म रिलीज होने जा रही है।

हाल ही में `चेन्नई एक्सप्रेस’ के फर्स्ट लुक की रिलीज के मौके पर शाहरुख ने फिल्म की मेकिंग से जुडे़ कुछ खास अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि फिल्म रोहित शेट्टी स्टाइल की है। इसमें भी गाड़ियां उड़ती दिखेंगी। लेकिन इसमें एक्शन ही नहीं, लव स्टोरी और कॉमेडी का मिश्रण भी देखने को मिलेगा।

शाहरुख की मानें तो यह फिल्म हर उस शख्स के लिए है, जो सिनेमा के जरिए मनोरंजन की तलाश करता है। `चेन्नई एक्सप्रेस’ में दीपिका पादुकोण का भी एक नया अवतार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


फिल्म में दक्षिण भारतीय कलेवर नजर आता है, जिसे परदे पर साकार करने के लिए दीपिका ने खासी मशक्कत की है।

दीपिका कहती हैं कि दक्षिण भारतीय रहन-सहन, बॉडी लैंग्वेज और बातचीत के तौर-तरीकों को सीखने के लिए उन्हें खासी मेहनत करनी पड़ी। दीपिका इससे पहले शाहरुख के साथ पहली बार फिल्म `ओम शांति ओम’ में दिखी थीं।

वे कहती हैं, `तब से लेकर अब तक कई फिल्में कर चुकी हूं, ऐसे में कुछ सकारात्मक बदलाव जरूर हुए हैं। मैं शाहरुख के साथ अब पहले से ज्यादा सहज महसूस करती हूं।

`चेन्नई एक्सप्रेस’ के निर्देशक रोहित शेट्टी कहते हैं, `मेरी हमेशा कोशिश रही है कि पूरे परिवार के देखने लायक मनोरंजक फिल्म बनाई जाए और `चेन्नई एक्सप्रेस’ इसी सिलसिले को आगे बढ़ाती है।

ट्रेन में दिखेगी लव स्टोरी

चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी मुंबई के एक लड़के (शाहरुख) के इर्द-गिर्द घूमती है जो मुंबई से रामेश्वरम का सफर तय करता है। उसका यह सफर अपने दादा की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए है, जो चाहते थे कि उनकी अस्थियां रामेश्वरम में प्रवाहित की जाएं।

इसी दौरान उसकी मुलाकात दक्षिण भारत के पारंपरिक परिवार की लड़की (दीपिका) से होती है। इस सफर में वे एक दूसरे के करीब आते हैं, लेकिन दो संस्कृतियों की दीवार उनका रास्ता रोकती है। मुंबई का यह लड़का खुद को नए माहौल में पाता है, जहां की जुबान भी उसके लिए नई है।

मुंबई से लेकर रामेश्वरम तक कई घटनाएं होती हैं, दर्शकों के दिल में रोमांच पैदा करती हैं। कुल मिलाकर पहली नजर में तो यही लगता है कि `चेन्नई एक्सप्रेस’ एक्शन से सजी रोमांटिक फिल्म है।

आमतौर पर माना जाता है कि बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्में हीरो पर केंद्रित होती हैं। रोहित शेट्टी की फिल्मों में भी ऐसा ही कुछ नजर आता है।

लेकिन दीपिका इससे सहमत नहीं हैं। वो कहती हैं कि लोग किरदार, कहानी और एक्टिंग को देखकर फिल्मों के बारे में अपनी राय देते हैं और इसे `कॉकटेल’ और ये `जवानी है दीवानी’ देखकर समझा जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें