फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और स्टार ने बताया सूरज पंचोली को बेकसूर

Sat, 22 Jun 2013 02:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान सुसाइड केस में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का नाम आने के बाद अब इंडस्ट्री हौले स्वर में ही सही लेकिन सूरज पंचोली का बचाव करने लगी है। एक निर्माता के बाद अब एक कलाकार ने सूरज पंचोली को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन


अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा है कि सूरज पंचोली पर हत्या जैसा कोई आरोप लगाने के पहले एक बार सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट के अधीन है और कोर्ट सोच समझ कर ही फैसला लेगी।

सुनील शेट्टी ने कहा कि मैं सूरज पंचोली से व्यक्तिगत तौर पर कई बार मिला हूं। वह एक विनम्र और नेकदिल लड़का है। वह आत्महत्या के लिए उकसाने जैसा कोई काम नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम सुनील शेट्टी की बेटी की लॉन्चिग सूरज पंचोली के साथ हो रही है। यह फिल्म इसी अक्टूबर से शुरू होगी।

इस फिल्म के भविष्य पर सुनील शेट्टी ने कहा कि यह सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म है। इसलिए फिल्म कब और कैसे शुरू होगी यह फैसला उन्हीं को करना है।

उन्होंने कहा कि जिया खान के सुसाइड केस का इस फिल्म पर असर नहीं पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें