घर पर बैठकर एडल्ट फिल्म देखने की सोच रखने वाले लोगों का सपना अब पूरा होने जा रहा है।
अगर सब कुछ ठीक रहा तो आप घर बैठे सेंसर बोर्ड द्वारा ए प्रमाण पत्र प्राप्त फिल्मों को दूरदर्शन सहित बाकी टीवी चैनलों पर बिना कट के देख सकेंगे।
इन फिल्मों के लिए टीवी पर जल्द ही एडल्ट कंटेंट के लिए अलग से समय निर्धारित होगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव बिमल जुल्का से भेंट में बोर्ड सदस्यों ने स्पेशल स्लॉट की मांग की है।
अभी तक टीवी पर प्रदर्शित होने से पहले एडल्ट फिल्में सेंसर बोर्ड के पास फिर से सिर्टफिकेशन के लिए आती है। सेंसर बोर्ड इनमें कुछ कट लगाकर टीवी पर प्रसारित करने के अधिकार देता रहा है।
कट की वजह से एडल्ट फिल्मों से आपत्तिजनक सीन को हटाना पड़ता है। अब ऐसी फिल्में बिना कट के दिखायी जा सकेगी।
बस अंतर यह होगा कि इनके लिए अलग से टाइम स्लाट तय होगा। हो सकता है कि यह फिल्में रात 11 बजे के बाद आएं।