फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब श्रीसंत के कारनामों पर बनेगी फिल्म

Mon, 20 May 2013 11:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग करके चर्चाओं में आए क्रिकेटर श्रीसंत पर फिल्म बनेगी। उस फिल्म में श्रीसंत द्वारा किए गए पूरे कारनामे को दिखाया जाएगा। बॉलीवुड में पहले भी मैच फिक्सिंग की दुनिया को दिखाने वाली फिल्में बन चुकी हैं।
विज्ञापन


मलयालम फिल्म मेकर साजी कैलाश और एके साजन मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में श्रीसंत की जिंदगी की प्रमुख घटनाओं के अलावा आईपीएल में सट्टेबाजी को भी दिखाया जाएगा।

'क्रिकेट' नाम की इस फिल्म की स्क्रिप्ट पहले ही फाइनल हो चुकी है। इस फिल्म में फिक्सिंग के इस ताजे घटनाक्रम के अलावा श्रीसंत की जिंदगी से जुड़े पिछले विवाद भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


श्रीसंत से प्रेरित इस फिल्म में एक मलयाली क्रिकेटर के उत्थान और पतन की कहानी दिखायी जाएगी। इन दोनों फिल्मकारों को लगता है कि चूंकि श्रीसंत की जिंदगी में इतने मसाले हैं कि उस पर फिल्म बन सकती है।

इस फिल्म को युवाओं के दृष्टिकोण से भी दिखाया जाएगा। फिल्म दिखाएग कि कैसे अच्छा खेलने पर श्रीसंत जैसा क्रिकेटर रातों-रात एक स्टार बन जाता है लेकिन वह जल्द ही लोगों की निगाह से उतर भी जाता है।
विज्ञापन


इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। श्रीसंत का किरदार कौन करेगा यह अभी साफ नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें