फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश होने के बजाय बधाई पर शरमा गयीं दीपिका

Mon, 20 May 2013 11:03 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर बॉलीवुड नायिकाएं अच्छे काम के लिए बधाई मिलने पर खुशी से फूले नहीं समातीं। लेकिन दीपिका पादुकोन के साथ किस्सा अलग है। दीपिका पादुकोन बधाई मिलने पर शरमा गयीं।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को टाइम्स-50 की वर्ष 2012 की सर्वाधिक पसंदीदा महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। उनका कहना है कि वह इतनी भी अच्छी नहीं हैं कि इसके लिए बधाई स्वीकार करें।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्दे पर जो लोग उनकी सुंदरता और शारीरिक गठन देखते हैं वह सब 'बनावटी' रहता है। 27 वर्षीया दीपिका ने एक साक्षात्कार में कहा, "बधाई से मैं शर्मिदा हूं।
विज्ञापन


मेरा मतलब है, मैं समझ नहीं पा रही हूं कि बधाई कैसे स्वीकार करूं। इस बारे में क्या बालूं। मेरी नजर में बधाई एक अच्छी चीज है, बस!"

दीपिका 'ओम शांति ओम', 'कॉकटेल', 'लव आजकल' और 'हाउसफुल' में बेहतरीन काम के लिए सराही जाती रही हैं। वह चाहती हैं कि लोग उनके व्यक्तित्व और काम की तारीफ करें, सिर्फ सुंदरता की नहीं।

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा कहती रही हूं कि लोगों को मुझमें जो खूबियां हैं, उन पर गौर करना चाहिए। वे मेरे व्यक्तित्व के बारे में मुझसे लिए गए साक्षात्कारों और बातचीत से जान सकते हैं।

मैं उम्मीद करती हूं कि लोग सिर्फ मेरी सुंदरता और देहयष्टि की प्रशंसा नहीं करेंगे, क्योंकि ये तो ऊपरी चीजें हैं, बनावटी हैं।" दीपिका की अगली फिल्म अयान मुखर्जी की 'ये जवानी है दीवानी' और रोहित शेट्टी की 'चेन्नई एकसप्रेस' है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें