फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: अब कन्नड़ इंडस्ट्री में अभिनय का दम दिखाएंगी नोरा फतेही, इन दो फिल्मों में आएंगी नजर

Wed, 24 Jan 2024 02:36 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में अपने डांस के दम पर मुकाम हासिल करने वाली नोरा अब किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नोरा ने अपने डांस नंबर के दम पर कई फिल्मों को हिट कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा की पहली कन्नड़ फिल्म का नाम 'केडी - द डेविल' होगा।
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नोरा फतेही बॉलीवुड में अपने डांस मूव्स और कातिल अदाओं के लिए मशहूर हैं। नोरा के लिए नया साल कई सारी खुशियां लेकर आया है। बॉलीवुड और तेलुगु फिल्म करने के बाद अब अभिनेत्री ने पहली कन्नड़ फिल्म साइन की है। केवीएन प्रोडक्शन ने अपने आगामी दो महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट्स के लिए नोरा को साइन किया है। नोरा पहली बार किसी कन्नड़ फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने मीडिया से खुलकर इस विषय में बातें कीं। 
विज्ञापन


संजय दत्त के साथ थिरकती आएंगी नजर 
बॉलीवुड में अपने डांस के दम पर मुकाम हासिल करने वाली नोरा अब किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नोरा ने अपने डांस नंबर के दम पर कई फिल्मों को हिट कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा की पहली कन्नड़ फिल्म का नाम 'केडी - द डेविल' होगा। इस फिल्म में नोरा के साथ बॉलीवुड के दिग्गज स्टार संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं फिल्म में संजय नोरा के साथ डांस करते हुए दिखाई देंगे। संजय दत्त के अलावा, शिल्पा शेट्टी और विजय सेतुपति भी नोरा फतेही की इस कन्नड़ फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। 
Arbaaz Khan: शादी के बाद चमकी अरबाज खान की किस्मत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर
विज्ञापन


नोरा की मेहनत पर है भरोसा  
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक प्रेम नोरा की पहली कन्नड़ फिल्म 'केडी - द डेविल' का निर्देशन करने वाले हैं। प्रेम ने भी मीडिया से बातें करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'मुझे नोरा की मेहनत और काबिलियत पर पूरा भरोसा है। वे जो भी काम करती हैं, पूरी शिद्दत से करती हैं। मुझे यकीन है कि इस फिल्म में भी नोरा का वही अंदाज देखने को मिलेगा। उनकी वजह से ये फिल्म सुपर हिट होगी।'
विज्ञापन

The Battle Of Ayodhya: राम मंदिर निर्माण के संघर्ष का सच दिखाती है 'द बैटल ऑफ अयोध्या', जानें कहां देखें?

नोरा हैं उत्साहित 
नोरा फतेही एक साथ दो बड़ी कन्नड़ फिल्में साइन करके काफी खुश हैं। केवीएन प्रोडक्शन हाउस की इन दो फिल्मों के जरिए नोरा कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। नोरा ने मीडिया से बातें करते हुए कहा, 'मैं बता नहीं सकती हूं कि मैं कितनी खुश हूं। मैं पहली बार एक नहीं दो-दो कन्नड़ फिल्में कर रही हूं। इन फिल्मों की बदलौत मुझे कर्नाटक की परंपरा और कन्नड़ फिल्मों के दर्शकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित महसूस कर रही हूं।' नोरा के अलावा केवीएन प्रोडक्शन टीम के हेड मोहन सुप्रीत भी मीडिया से बात करते हुए बोले, 'हम सभी लोग काफी उत्साहित हैं। नोरा में एक अलग किस्म की ऊर्जा है जो उन्हें बाकियों से अलग करती है। मुझे यकीन है उनके होने से ये फिल्म काफी अलग और सुंदर बनेगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें