फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: अगर कोई चुप है तो इसका यह मतलब नहीं कि..., जैकलीन फर्नांडीज के वकील ने नोरा फतेही को लगाई लताड़

Thu, 03 Aug 2023 02:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नोरा का कहना है कि इस केस में उनको गोल्ड डिगर कहा गया है। उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ जोड़ दिया गया ताकि मेन मुद्दे से ध्यान भटकाया जा सके।
विज्ञापन
नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोरा फतेही बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हैं। वह अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग में क्लीन चिट मिलने के बाद एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर मानहानि का केस दर्ज कराया था। उन्होंने मानहानि केस में कई खुलासे किए हैं। नोरा का कहना है कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाया जा रहा है। उनका केस में शामिल किसी शख्स से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे में अब एक्ट्रेस को जैकलीन फर्नांडिस के वकील ने दो टूक जवाब दिया है।
विज्ञापन


जैकलीन के वकील ने नोरा को लताड़ा
नोरा का कहना है कि इस केस में उनको गोल्ड डिगर कहा गया है। उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ जोड़ दिया गया ताकि मेन मुद्दे से ध्यान भटकाया जा सके। सुकेश चंदद्रशेखर मामले में पुलिस नोरा फतेही और चाहत खन्ना से भी लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं जैकलीन फर्नांडीज से तो लगातार पूछताछ हो ही रही है। अब जैकलीन फर्नांडज के वकील ने नोरा फतेही को लताड़ लगाई है।

इसे भी पढ़ें- Advance Booking: 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' में टक्कर तय, जानें कमाई के मामले में कौन किस पर भारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा करना कोर्ट का अपमान
बता दें कि जैकलीन ने मामले की गंभीरता को समझ रही हैं और इसी वजह से अभी तक उन्होंने इस मामले पर कोई सफाई नहीं दी है। अब एक्ट्रेस के वकील ने नोरा लेकर कहा, 'अगर कोई चुप है तो इसका यह मतलब नहीं है कि उन्हें किसी भी तरह के कानूनी मामले में घसीटा जाए। कोई भी आर्ग्यूमेंट ज्युडिशियल फोरम के आगे लिखा जाता है न कि उसे पब्लिक में बोला जाता है।' जैकलीन के वकील ने ऐसा करना कोर्ट का अपमान बताया है और न्यायिक व्यवस्था की इज्जत करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें