फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साथ नहीं दिखेंगे सलमान और आमिर

Wed, 18 Sep 2013 07:45 AM IST
अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान और आमिर अब साथ नहीं दिखने जा रहे हैं। पहले ऐसी संभावनाएं बन रहीं थीँ।
विज्ञापन


इस बात के कयास लग रहे थे कि राजकुमार संतोषी के निर्देशन में फिल्म 'अंदाज अपना अपना' का सीक्वल बनता है, तो सलमान खान और आमिर खान एक बार फिर साथ में काम करते दिखाई देंगे।

संतोषी ने स्पष्ट कर दिया है कि अंदाज अपना अपना के सीक्वल की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। उनके पास ऐसी कोई स्क्रिप्ट नहीं है, जिसमें दोनों खान काम कर सकें।
विज्ञापन


संतोषी का कहना है कि अंदाज अपना अपना एक कल्ट कॉमेडी फिल्म है। ऐसी फिल्म का सीक्वल बनाना बहुत मुश्किल होता है। वैसे भी वे सीक्वल फिल्मों में ज्यादा यकीन नहीं करते हैं। बकौल संतोषी, अगर उन्हें सीक्वल फिल्में बनानी ही होतीं, तो वे कब का यह काम कर लेते।

आखिर उनके पास 'अंदाज अपना अपना' के अलावा 'घायल', 'दामिनी' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' जैसी हिट फिल्में हैं। दरअसल वे नई स्क्रिप्ट पर ही फिल्म बनाना सही मानते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल के लिए सलमान और आमिर के अलावा रणबीर कपूर और शाहिद कपूर का नाम भी चल रहा था। परंतु संतोषी का कहना है कि उन्होंने कभी भी सीक्वल फिल्म और उसके कलाकारों की किसी से चर्चा नहीं की है। मीडिया में फैली सारी बातें मनगड़ंत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें