फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Desai: नितिन देसाई आत्महत्या मामला, 11 अगस्त को एडलवाइस अधिकारियों की याचिका पर बॉम्बे HC में सुनवाई

Wed, 09 Aug 2023 01:03 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में राशेष शाह और राज कुमार बंसल के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द किए जाने की उनकी याचिकों पर बॉम्बे हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ‘एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज’ के अध्यक्ष राशेष शाह और ‘एडलवाइस एआरसी’ के प्रबंधक निदेशक एवं सीईओ राज कुमार बंसल के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द किए जाने की उनकी याचिकों पर बॉम्बे हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन

शाह तथा एडलवाइस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी बंसल के अलावा कंपनी के अधिकारी स्मित शाह, केयुर मेहता नामक एक अन्य व्यक्ति और राष्ट्रीय कंपनी कानून अधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा नियुक्त पेशेवर जितेंद्र कोठारी ने भी प्राथमिकी रद्द किए जाने का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया है।

नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
बंसल, शाह और दो अन्य आरोपियों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अमित देसाई ने न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्ब्रे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया और तत्काल सुनवाई की मांग की।कोठारी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील आबाद पोंडा ने अदालत को बताया कि कोठारी की कोई भूमिका नहीं है और वह तो अपना काम कर पाने की स्थिति में भी नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि नितिन देसाई (57) दो अगस्त को रायगढ़ जिले के कर्जत में अपने स्टूडियो में फंदे से लटके पाए गये थे। उन्होंने ‘लगान’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों और टीवी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भव्य सेट तैयार किया है। देसाई की पत्नी ने चार अगस्त को उनकी मौत के मामले में खालापुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद शाह तथा बंसल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: धर्मा प्रोडक्शंस में वीर दास को मिला बड़ा मौका, अनन्या पांडे के साथ इस सीरीज में आएंगे नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें