फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरु: गिरफ्तार हुआ नाइजीरिया मूल का ये अभिनेता, बरामद हुई 7.5 लाख रुपये की ड्रग्स

Thu, 30 Sep 2021 11:38 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नाइजीरिया मूल के 45 वर्षीय एक्टर चेकवुमे मेलविन (Chekwume Malvin) को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।
मेलविन सिंघम, विश्वरूपम जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा कन्नड़ और तमिल मूवी में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
nigerian actor - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजीरिया मूल के 45 वर्षीय एक्टर चेकवुमे मेलविन (Chekwume Malvin) को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उनके पास 15 ग्राम एमडएमएमए, 250 एमएल हैश ऑयल (ड्रग) बरामद हुआ। इसकी कीमत सात लाख रुपये थी। एक्टर मेडिकल वीजा पर के.आर.पुरम के पास भट्टाराहल्ली में रह रहा था। 45 वर्षीय एक्टर को ग्राहकों को ड्रग्स बेचने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


मेलविन सिंघम, विश्वरूपम जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा कन्नड़ और तमिल मूवी में भी काम कर चुके हैं। चेकवुमे मेलविन ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी नाइजीरिया से और मुंबई से फिल्म एक्टिंग का कोर्स किया था। पुलिस ने बताया कि एक्टर ने तीन नाइजीरियाई फिल्मों में भी काम किया है।

पुलिस ने कहा कि एक्टर ने जल्दी पैसा बनाने के लिए ड्रग पेडलिंग की और उसे नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें