निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ भारत आ चुके हैं और उन्हें मुंबई की हवा और माहौल दोनों ही बहुत पसंद आ रहे हैं। मुंबई आने के एक दिन बाद ही निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और भारत के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने भारत को कितना मिस किया है।