फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nick Jonas: बेटी मालती को दोनों धर्मों की शिक्षा देंगे निक, बाइबिल और हिंदू आस्था को लेकर कही यह बात

Tue, 23 May 2023 11:50 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, निक ने अपने और प्रियंका के अलग-अलग धर्मों के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनकी बेटी के बड़े होने पर धर्म का प्रभाव पड़ेगा।  
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मालती मैरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच काफी प्यार है और इस प्यार को वह दुनिया का सामने जाहिर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने से पीछे नहीं हटते हैं।  हाल ही में, निक ने अपने और प्रियंका के अलग-अलग धर्मों के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनकी बेटी के बड़े होने पर धर्म का प्रभाव पड़ेगा।  

विज्ञापन

निक ने बेटी की परवरिश को लेकर कही यह बात
प्रियंका और निक बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर मीडिया में स्पॉट किया जाता है और दोनों ही एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब एक हालिया इंटरव्यू में निक ने अपनी बेटी मालती की परवरिश के बारे में खुलासा किया और बताया कि वह किस तरह से अपनी बेटी को बड़ा करना चाहते हैं। 

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Review: मनोज बाजपेयी की कालजयी अदाकारी से दमका ‘बंदा’, लेखन-निर्देशन की गजब जुगलबंदी

मालती को देंगे दोनों धर्मों का ज्ञान
हाल ही में, एक इंटरव्यू में निक ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने मालती मैरी को 'बाइबिल सिद्धांतों के तत्वों' और हिंदू धर्म के साथ बढ़ाने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘ईश्वर के साथ मेरा गहरा और अर्थपूर्ण रिश्ता है लेकिन मैंने अभी जो एक किताब में पढ़ी है, ईश्वर ने उससे कई अलग आकार लिए हैं।’ 

Rasika Dugal: ‘मिर्जापुर’ की भूमिका को लेकर रसिका का दिलचस्प खुलासा, इस युवती ने सिखाए कामुकता के दमकते अंदाज

विज्ञापन

प्रियंका के साथ मिलकर हिंदू धर्म को करीब से जाना है
 निक ने आगे कहा,  ‘एक हिंदू लड़की से शादी करने के बाद मैंने उस धर्म और विश्वास के बारे में इतना कुछ सीखा है कि यह बहुत प्रेरणादायक है। हम एक ऐसे बच्चे की परवरिश कर रहे हैं, जिसमें बाइबल के सिद्धांतों और हिंदू धर्म के तत्व भी होंगे। हम अपनी बेटी को दोनों धर्म के महत्व को बताएंगे और यह चाहेंगे कि वह खुद उन धर्म की किताबों को पढ़े और अपना एक दृष्टिकोण बनाए। इस चीज को कर के ही उसे हर धर्म का ज्ञान हो पाएगा, जो कि हम चाहते हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें