फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: राजनीति के प्रीमियर पर कटरीना ने छुए थे मनोज के पैर,अभिनेत्री को गले लगाकर एक्टर ने कही यह बात

Mon, 22 May 2023 11:26 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अभिनेत्री तब्बू और कैटरीना कैफ ने अलग-अलग मौकों पर उनके पैर छुए।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को 23 मई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान एक्टर ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। अभिनेता को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अभिनेत्री तब्बू और कटरीना कैफ ने अलग-अलग मौकों पर उनके पैर छुए।

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजनीति के प्रीमियर पर कटरीना ने छूए मनोज बाजपेयी के पैर
साल 2018 में आई फिल्म 'मिसिंग' में तब्बू और मनोज बाजपेयी ने एक साथ काम किया था। इसके अलावा दोनों फिल्म 'दिल पे मत ले यार' में नजर आए थे, जबकि कटरीना और मनोज  साल 2010 में आई फिल्म 'राजनीति' में दिखाई दिए थे, लेकिन इस फिल्म में दोनों ने एक साथ कोई दृश्य नहीं था। राजनीति के प्रीमियर पर, जब अभिनेता ने फिल्म के पूरे कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया गया था। तभी कटरीना उनके पास गईं और उनके पैर छुए और उनसे कहा, 'आप शानदार अभिनेता हैं।' इससे अभिनेता शर्मिंदा हो गए और उन्होंने कटरीना को गले लगा लिया।

Tarla Teaser Out: शेफ तरला दलाल के किरदार में छाईं हुमा, टीजर से जीता फैंस का दिल, यहां देखने को मिलेगी फिल्म

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तब्बू ने भी छूए थे पैर
इस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, “कैटरीना ने तो मिट्टी पलीद कर दी (उसने मुझे शर्मिंदा कर दिया)। उसने पूरे मीडिया के सामने मेरे पैर छुए। राजनीति देखने के बाद मेरे प्रति सम्मान दिखाने का यह उनका तरीका था। वह बहुत अभिभूत थी। हम साथ काम कर रहे थे, लेकिन साथ में कोई सीन नहीं था।' साल 1998 में 'सत्या' की रिलीज के बाद भी अभिनेता को ऐसा ही अनुभव हुआ था। उस समय तब्बू उनके पैर छूने से खुद को रोक नहीं पाईं। इस किस्से को साझा करते हुए उन्होंने कहा,  “तब्बू ने सत्या को देखा और वह सेट पर आ गई। सबके सामने उसने मेरे पैर छुए। यह मेरी सराहना करने का उनका तरीका था।”

यह भी पढ़े-  Ram Charan: हॉलीवुड में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं 'आरआरआर' सुपरस्टार राम चरण? एक्टर ने किया इस ओर इशारा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें