अमिताभ बच्चन ने दी शुभकामनाएं
मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को नए साल की बधाई देते हुए 'एक्स' पर लिखा, वर्ष नव, हर्ष नव; जीवन उत्कर्ष नव'। वहीं, अनिल कपूर ने साल 2023 का एक रीकैप वीडियो शेयर कर फैंस को नए साल की बधाई दी। अजय देवगन ने अपनी फैमली के साथ छुट्टियों की तस्वीर साझा कर प्रशंसको को हैप्पी न्यू ईयर कहा।
इन सितारों ने दी बधाई
कैटरीना कैफ ने भी अपने फैंस को 'नए साल की शुभकामनाएं' दीं। वहीं, वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा के साथ न्यू ईयर के जश्न की एक तस्वीर साझा कर फैंस को 'हैप्पी न्यू ईयर कहा'। प्रीति जिंटा, पूजा भट्ट, सेलिना जेटली समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने प्रशंसको को नए साल की शुभकामनाएं दी है।
New Year 2024: पुलिस की इस फिल्मी स्टाईल चेतावनी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया रिएक्ट, पोस्ट को बताया सैवेज