फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में दी नए साल की बधाई, बिग बी से लेकर कटरीना कैफ तक ने किया विश

Mon, 01 Jan 2024 10:05 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमा जगत के सितारों ने अपने फैंस को नए साल की बधाई दी है। मेगा स्टार अमिताभ बच्चन से लेकर अनिल कपूर, अजय देवगन समेत इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में लोग एक-दूसरे को नए साल के जश्न की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सिनेमा जगत के सितारें भी अपने चाहने वाले फैंस को नए साल की बधाई दी है। मेगा स्टार अमिताभ बच्चन से लेकर अनिल कपूर, अजय देवगन, वरुण धवन समेत इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने अपने फैंस को नए साल की बधाई दी है। गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2023 धामकेदार रहा है। नए साल में भी फिल्मी जगत के सितारें ऐसे ही करिश्में की उम्मीद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

अमिताभ बच्चन ने दी शुभकामनाएं
मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को नए साल की बधाई देते हुए 'एक्स' पर लिखा, वर्ष नव, हर्ष नव; जीवन उत्कर्ष नव'। वहीं, अनिल कपूर ने साल 2023 का एक रीकैप वीडियो शेयर कर फैंस को नए साल की बधाई दी। अजय देवगन ने अपनी फैमली के साथ छुट्टियों की तस्वीर साझा कर प्रशंसको को हैप्पी न्यू ईयर कहा। 
विज्ञापन

इन सितारों ने दी बधाई
कैटरीना कैफ ने भी अपने फैंस को 'नए साल की शुभकामनाएं' दीं। वहीं, वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा के साथ न्यू ईयर के जश्न की एक तस्वीर साझा कर फैंस को 'हैप्पी न्यू ईयर कहा'। प्रीति जिंटा, पूजा भट्ट, सेलिना जेटली समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने प्रशंसको को नए साल की शुभकामनाएं दी है। 

New Year 2024: पुलिस की इस फिल्मी स्टाईल चेतावनी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया रिएक्ट, पोस्ट को बताया सैवेज

 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें