जाने जान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में बात करते हुए जयदीप अहलावत कहते हैं, ''जब से मैंने जाने जान की स्क्रिप्ट सुनी, मैं फिल्म से काफी प्रभावित हो गया था। फिल्म में मेरा किरदार बिल्कुल नया है, जो आपने पहले कभी न देखा होगा। जाने-जाना ने मुझे कुछ ऐसा करने का मौका दिया, जो मैंने पहले कभी नहीं किया था और मुझे बहुत खुशी है कि दर्शकों को आज उसकी एक झलक देखने को मिल रही है। सुजॉय घोष के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा था, उनके निर्देशन ने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद की। करीना कपूर खान के साथ स्क्रीन साझा करना वास्तव में एक अलग अनुभव था और हां, मेरे अच्छे दोस्त विजय वर्मा, उनके साथ काम करना हमेशा खुशी की बात है! हमारी दोस्ती बहुत पुरानी है, जब हम एफटीआईआई में भी साथ थे।''