सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपने गाने का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है, जिसके साथ ही डांसर ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। इस वीडियो के साथ सपना ने लिखा, 'सपना चौधरी के ऊपर नेहा कक्कड़ का स्वैग चढ़िया की नहीं। फिल्म रिलीज 4 नवंबर।' सपना चौधरी इस गाने में अपनी देसी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। गाने की शुरुआत में डांसर के चेहरे पर घूंगट होता है और इसके बाद वह अपने कमाल का डांस शुरू करती हैं, जो लोगों के बीच एनर्जी को बढ़ाने का काम करेगा। वह पूरे गाने में पिंक कलर का सूट और पीले रंग की सलवार पहने हुए होती हैं। खूले बाल और कमाल के मेकअप में वह काफी सुंदर लग रही हैं।
सपना चौधरी के इस गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ की आवाज और सपना चौधरी के डांस से सजे इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आप हर गाने को अमेजिंग बना देती हैं।' दूसरे ने लिखा, 'दुनिया का सबसे खूबसूरत पीस है सपना चौधरी।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'दुनिया एक तरफ और मेरी चलती फिरती तबाही सपना चौधरी एक तरफ।' बता दें कि पंजाबी फिल्म 'ओ मखना' का निर्देशन सिमरजीत सिंह ने किया है और यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज हो रही है।