'नेहा अच्छी तरह जानती हैं कि उन्हें लव मेकिंग सीन कैसे करने हैं।' यह कहना है इमरान हाशमी का। उन्होंने फिल्म 'रश' नेहा धूपिया के प्रोफेशन स्टाइल की तारीफ की। फिल्म 'रश' में इमरान हाशमी और नेहा धूपिया के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखी जा रही है। खासतौर से 'मुमकिन नहीं' गाने में दोनों ने काफी हॉट सीन दिए हैं।
फिल्म में सैम ग्रोवर (इमरान) टीवी जर्नलिस्ट बने हैं जो अफनी गर्लफ्रेंड अहाना (सागारिका घाटगे) के साथ रहते हैं और उनके अपनी सहकर्मी लीजा कपूर (नेहा धूपिया) से भी रोमांटिक संबंध हैं।
इमरान ने इस फिल्म में अपनी और नेहा के रोल के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि नेहा के साथ बिना किसी टेंशन के काम किया जा सकता है। एक ऐक्ट्रेस के तौर पर वह झेंपू नहीं हैं। उन्हें अच्छी तरह पता है कि सेक्स सीन्स कैसे हैंडल करने हैं। वह हॉट सीन आसानी से कर लेती हैं।
उन्होंने कहा कि नेहा जानती हैं कि इंटिमेट सीन एकदम रियल लगना चाहिए और उन्होंने इसकी पूरी-पूरी कोशिश की भी है।