फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeyat: यूके में शुरू हुई विद्या बालन की अगली फिल्म ‘नीयत’ की शूटिंग, सामने आई पहली तस्वीर

Tue, 10 May 2022 10:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विद्या बालन ने अपनी अगली फिल्म 'नीयत' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग यूके में हो रही है। इस फिल्म में विद्या बालन के साथ शहाणा गोस्वामी, शशांक अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे
विज्ञापन
विद्या बालन की अगली फिल्म नीयत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्या बालन बॉलीवुड की वर्सटाइल अभिनेत्री हैं, जो हर किरदार में फिट बैठती हैं। बीते दिनों अभिनेत्री की फिल्म 'जलसा' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला। वहीं, अब अभिनेत्री ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। विद्या बालन फिल्म 'नीयत' में दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन अनु मेनन कर रही हैं। विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


'नीयत' सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग यूके में शुरू हुई है। विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह क्लैब बोर्ड हाथ में पकड़े हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में विद्या बालन के साथ डायरेक्टर अनु मेनन भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ विद्या बालन ने लिखा, 'अपने पसंदीदा लोगों में से कुछ के साथ हाल के दिनों में पढ़ी गई सबसे आकर्षक पटकथाओं में से एक की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।'
 

बीते काफी समय से विद्या बालन की फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं और अब फिल्म 'नीयत' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस बात की घोषणा खुद अमेजन प्राइम वीडियो ने की थी। इस फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा की कंपनी एबंडेन्शिया कर रही है। विद्या बालन के अलावा इस फिल्म में शहाणा गोस्वामी, शशांक अरोड़ा, नीरज काबी, राम कपूर, मीता वशिष्ठ अमृता पुरी और प्राजक्ता कोली नजर आएंगे। नीयम विद्या बालन की दूसरी फिल्म है, जो अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले अभिनेत्री की फिल्म 'जलसा' इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें