फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारी बन गईं नीतू सिंह

Fri, 20 Sep 2013 02:17 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषि कपूर की बीवी और रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह इन दिनों भ्रष्टाचारी बन गई हैं।
विज्ञापन


नया करने कि लिए जिंदगी के रास्ते कभी बंद नहीं होते। यही कारण है कि अपने फिल्मी कैरियर की दूसरी पारी में नीतू सिंह कुछ ऐसा करने जा रही हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया।

फिल्म ‘बेशरम’ में वह अपने बेटे रणबीर और पति ऋषि कपूर के साथ पर्दे पर तो दिखेंगी ही, लेकिन वह पहली बार फिल्म में एक भ्रष्ट पुलिसवाली का रोल भी निभा रही हैं। पर्दे पर वह और ऋषि कपूर पुलिस पति-पत्नी के रूप में हैं।
विज्ञापन


बुलबुल चौटाला बनी नीतू पति को लगातार भ्रष्टाचार करने के लिए उकसाती हैं। हालांकि उनके ऑन स्क्रीन पति चुलबुल चौटाला भ्रष्ट होना चाहते हैं, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं होती।

इन भ्रष्ट पुलिसवालों के रोल फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप ने अपनी फिल्म ‘दबंग’ के चुलबुल पांडे से प्रेरित होकर लिखे हैं। अभिनव ने बताया कि नीतू सिंह को फिल्म में लेने का खयाल मूल स्क्रिप्ट में नहीं था।
विज्ञापन


लेकिन जब उन्होंने ऋषि कपूर को स्क्रिप्ट सुनाते हुए नीतू सिंह को देखा तो आइडिया आया। उन्होंने स्क्रिप्ट में मौजूद ऋषि कपूर के दोस्त भ्रष्ट पुलिसवाले का रोल उनकी पत्नी के रूप में बदल दिया। इस तरह वे पूरे कपूर परिवार को एक साथ पर्दे पर लाने में कामयाब हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें