नीना गुप्ता ने अपने बाकी प्रोजेक्ट्स की भी बात की और कहा, 'बीते दिनों, मैं कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हूं। आप जानते होंगे कि मैंने अनुपम खेर के साथ फिल्म 'शिव शास्त्री बाल्बोआ' की है। इस फिल्म में मैंने एक तेलुगू नौकरानी की भूमिका निभाई है जो यूएसए में काम करती है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो नीना हाल ही में फिल्म 'गुडबाय' और 'ऊंचाई' में नजर आई हैं। इसके अलावा उन्हें पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' और 'मसाबा मसाबा' के दूसरे सीजन में भी देखा गया था, जिसमें उनके रोल को लेकर फैंस ने उनकी खूब तारीफ भी की थी।