फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta: एक्स बॉयफ्रेंड विवियन रिचर्ड्स से नफरत करती हैं नीना गुप्ता? बोलीं- क्या मैं पागल हूं?

Sat, 06 Aug 2022 11:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी से कभी नफरत नहीं की है। इसकी वजह भी नीना ने बातचीत के दौरान बताई है। 
विज्ञापन
नीना गुप्ता-मसाबा, विवियन रिचर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीना गुप्ता बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हैं, जो अपनी निजी जिंदगी की वजह से काफी सुर्खियों में रही हैं। खास बात ये है कि नीना भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करती हैं। फैंस ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि एक समय पर नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स एक-दूसरे को डेट करते थे, जिससे उन्हें बेटी मसाबा हुईं। वहीं, अब नीना ने अपने पूर्व प्रेमी विवियन के बारे में बात करते हुए बताया है कि उन्होंने कभी भी उनसे नफरत नहीं की।

विज्ञापन

नीना गुप्ता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह अपने पुराने रिश्ते से आगे बढ़ गई हैं। नीना ने कहा कि उस शख्स से नफरत करना नामुमकिन है, जिससे आप कभी प्यार करते थे। मेरा पूछना है कि जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उससे नफरत कैसे कर सकते हैं? मैं अपने पूर्व प्रेमी से नफरत नहीं करती और मुझे ऐसा करना क्यों चाहिए? इस मौके पर नीना ने विवियन रिचर्ड्स का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई शख्स मुझे इतना बुरा लगता है तो मैं उसके बच्चे की मां ही क्यों बनूंगी? मैं पागल हूं क्या? 
विज्ञापन

नीना के साथ इस इंटरव्यू में बेटी मसाबा भी थीं। मसाबा अपने पिता विवियन रिचर्ड्स के साथ काफी अच्छे रिश्ते साझा करती हैं। मसाबा ने बताया कि उनकी मां की तरफ से कभी उन दोनों के रिश्ते को खराब करने की कोशिश नहीं की गई। मसाबा ने कहा कि पिता के साथ मेरे रिश्ते काफी अच्छे हैं और वह (नीना गुप्ता) मुझे अपने फैसले लेने देती हैं। यह बात मैं खुद तय करती हूं कि एक इंसान की मेरे निजी जीवन में क्या भूमिका होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें