फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस: होटल व्यवसायी कुणाल जानी को NCB ने किया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

Thu, 30 Sep 2021 12:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एनसीबी ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में होटल व्यवसायी कुणाल जानी को गिरफ्तार किया है।

वह सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक हैं और लंब समय से फरार थे।

इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Kunal Jani - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में मुंबई के खार इलाके से होटल व्यवसायी कुणाल जानी को गिरफ्तार किया है। वह सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक हैं और लंब समय से फरार थे।

विज्ञापन


फिलहाल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी एनसीबी लगातार जांच का दायरा आगे बढ़ा रही है। इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। पिठानी राजपूत का दोस्त था। 



सुशांत केस में ड्रग्स केस का एंगल सामने आने के बाद से कई बॉलीवुड सितारों से भी एनसीबी ने पूछताछ की थी।  इसमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकूलप्रीत सिंह जैसी कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आया था। सुशांत की मौत के बाद दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


14 जून को सुशांत अपने घर पर मृत पाए गए थे
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और बाद में पटना पुलिस ने की। हालांकि बाद में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। फिलहाल जांच अभी भी जारी है। वहीं इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई सहित कई लोगों को नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें