अपने हर किरदार में रम जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक और अलग लुक लेकर आ गए हैं। टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'मुन्ना माइकल' से नवाज का रिलीज कर दिया गया है। फिल्म से टाइगर और निधी का लुक पहले ही सामने आ चुका है।
फिल्म में नवाज के अंदाज को देखकर उनके रोल के प्रति उत्सुकता बढ़ती है। फिल्म में एक गैंगस्टर का रोल निभाया है जो डांस में नाम कमाना चाहता है।
Nawazuddin Siddiqui - the ruthless gangster who aspires to dance. #MunnaMichael, directed by Sabbir Khan. Produced by Eros and Viki Rajani. pic.twitter.com/v5GIx4SDQB
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 3, 2017
फिल्म में टाइगर मुन्ना के किरदार में नजर आएंगे। मुन्ना माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन है और उनके जैसा बनना चाहता है। फिल्म को शब्बीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है और मेकर्स ने इसके लिए खास प्लानिंग की है। इसका ट्रेलर 5 जून को रिलीज किया जाएगा और इसे और कोई नहीं, बल्कि टाइगर के फैंस ही रिलीज करेंगे। ट्रेलर लॉन्च के लिए उनके फैंस को देश के अलग-अलग शहरों से बुलाया गया है। टाइगर लाइव कॉन्फ्रेंस के जरिए इन फैंस से जुड़ेंगे। उसके बाद म्यूजिक और डांस का समा बंधेगा जिसके बाद ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।
इससे पहले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी कुछ इसी तरह से अपने फैंस के साथ ट्रेलर लॉन्च कर चुके हैं। पिछले साल आई उनकी फिल्म 'फैन' का ट्रेलर उनके फैंस द्वारा यशराज स्टूडियो में लॉन्च किया गया था।