बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल एक्टर की उनकी पत्नी आलिया से अनबन चल रही हैं और मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच चुका है। 23 जनवरी को नवाज की मां ने एक्टर की पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं, अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब खबर आ रही है कि अभिनेता की पत्नी कोर्ट में उनसे तलाक की अर्जी देने जा रही है।
हाल ही में, आलिया ने सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘नवाजुद्दीन कुछ दिन पहले शोरा को लेने आए थे, वह शोरा को वीजा के काम के लिए ले जाना चाहते थे। हालांकि, सच्चाई यह है कि शोरा और मैं दुबई के नागरिक हैं और हमें इसकी जरूरत नहीं है। यहाँ ऐसी कोई आवश्यकताएँ हैं। मैंने शोरा को नवाजुद्दीन के साथ भेजने से इनकार कर दिया।
आलिया ने आगे कहा, ‘उसने मुझे मानसिक रूप से बहुत परेशान किया है। मुझे लगता है कि मैं उसे तलाक दे दूंगी और अपने बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ूंगी। मैं पैसे की भूखी नहीं हूं, लेकिन हमारे दूसरे बच्चे को अस्वीकार करने के उसके दावों से हैरान हूं। वह कैसे कह सकता है कि हमारा दूसरा बच्चा तब पैदा हुआ जब हम लिव-इन रिलेशनशिप में थे? मेरे पास कागजात हैं जो इन दावों को झूठला रहा है और मैं यह सब अदालत में जमा करूंगी।’
Karan Johar: शादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा की लगी लॉटरी!, करण जौहर ने दिया इतना बड़ा तोहफा
आपको बता दें कि नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने इससे पहले एक्टर और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। आलिया ने कहा था कि उन्हें अपने ही घर में बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जाती हैं और कमरे में बंद रखा जाता है। हालांकि, नवाजुद्दीन ने कभी भी अपनी शादी या पत्नी पर किसी तरह ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। खबरों के मुताबिक नवाज इन दिनों अपने घर से निकल गए हैं और होटल में ठहरे हुए हैं।