फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: 'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, इस दिन सिनेमाघरों में फिल्म देगी दस्तक

Tue, 09 May 2023 06:10 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज डेट टाल दी गई है। फिल्म अब 26 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 
 
विज्ञापन
जोगीरा सारा रा रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इस दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चे में हैं। एक्टर जल्द ही फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' में नजर आने वाले हैं। पहले खबर थी कि फिल्म को इस शुक्रवार को  सिनेमानघरों में रिलीज किया जाएगा, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया गया है। जी हां,  'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज डेट टाल दी गई है। फिल्म अब 26 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

विज्ञापन


'द केरल स्टोरी' को देखते हुए लिया गया फैसला
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने यह फैसला 'द केरल स्टोरी' को दर्शकों से मिल रहे बेहतर रिस्पॉन्स को देखते हुए लिया है। इसलिए फिल्म कुछ समय बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में नवाज डांस करते नजर आने वाले हैं। 

Bhumi Pednekar: 'भगवान ने हमें एक ही धागे से बनाया है', समलैंगिक विवाह के समर्थन में आईं भूमि पेडनेकर

फिल्म में डांस करते नजर आएंगे नवाज
हाल ही में इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें डांस करना नहीं आता है और फिल्म में उन्हें जो स्टेप्स दिए गए थे, वे बेहद आसान थे। नेहा शर्मा ने हालांकि सेट पर खूब मस्ती की। उन्होंने नवाज के डांस के बारे में बात करते हुए कहा, 'शुरुआत में यह भी निश्चित नहीं था कि वह ऐसा कर पाएंगे या नहीं, लेकिन जब वह सेट पर पहुंचे और नाचने लगे, मुझे लगता है कि हर कोई उन्हें देख रहा था।'

यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सीएम ममता को भेजा लीगल नोटिस, 'द कश्मीर फाइल्स' पर की थी टिप्पणी  

Bollywood: इन स्टार्स ने खोला बॉलीवुड माफियाओं का काला चिट्ठा, ऐसे-ऐसे खुलासे कि सुनकर कान सन्न रह जाएं

Celebs Romance: एक्टर जिन्होंने पर्दे पर भाभी-साली संग फरमाया रोमांस, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े सितारों का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें