बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कम समय में ही हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने अलग-अलग जोनर की फिल्में कर फैंस का दिल जीता और उनमें से कई बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं, लेकिन एक फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। अब हाल ही में, भूमि पेडनेकर ने भारत में समलैंगिक विवाह के लिए अपना समर्थन साझा किया और उसको लेकर अपनी राय दी है।
भूमि ने किया समलैंगिक विवाह का समर्थन
फिल्म बधाई दो को बनाया आधार
भूमि ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि प्यार ही प्यार है और व्यक्तियों के रूप में हम सभी को जीवन के हर पहलू में समानता होनी चाहिए। मुझे लगता है कि भगवान ने हमें एक ही धागे से बनाया है और यह हम पर निर्भर नहीं करता कि किसके साथ पक्षपात करना है और किसके के जीवन का फैसला लेना है। मैं तो इस कम्युनिटी की सहयोगी हूं और इन्हें हमेशा मेरा समर्थन मिलता रहेगा।'
Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने साझा किया तारक मेहता शो का मजेदार वीडियो, शादीशुदा लोगों को दी यह सलाह
फिल्म ने LGBTQIA+ समुदाय का किया समर्थन