फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' से क्यों नाराज हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी!

विज्ञापन
विज्ञापन
'बजरंगी भाइजान' इस ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं। सलमान खान के प्रशंसक भी फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताविक, फिल्म में सलमान के साथ काम कर रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मूड आजकल उखड़ा हुआ है। नवाज फिल्म के ट्रेलर में अपनी बेहद कम मौजूदगी से उखड़े हुए हैं।

फिल्म के ट्रेलर में नवाज सिर्फ एक छोटा सा डायलॉग बोलते हैं। बाकी सारे ट्रेलर में सलमान ही छाए हुए हैं। इस ही बात को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी नाराज हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या सलमान खान से डर रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी!

सलमान खान के प्रशंसको की तादाद बहुत ज्यादा हैं वहीं फिल्म में भी सलमान ही मुख्य भूमिका मे हैं। ऐसे में नवाज को डर है कि कहीं उनका रोल सलमान के सामने दब के ना रह जाए।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि वो फिल्म काफी महत्वपूर्ण किरदार अदा कर रहे हैं। ऐसे में उनके साथ ट्रेलर में भी इसांफ होना चाहिए था।

नवाज 'बजरंगी भाइजान' में पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे। उनका ट्रेलर में छोटा सा ही हिस्सा उनके रोल के प्रति उत्सुकता जगा रहा है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है नवाजुद्दीन और सलमान की टक्कर

सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार पर्दे पर नहीं आ रहे हैं। इससे पहले 'किक' में दोनो साथ-साथ नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट हुई थी।

सलमान की स्टार छवि के बावजूद तब नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने हिस्से में काफी तालियां बटोर ले गए थे। फिर इस बार क्यों नवाज फिल्म के आने से पहले ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अब तो इन सब सवालों के लिए फिल्म के आने का इंतजार करना ही बेहतर होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें