एकता कपूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन की जिंदगी पर फिल्म बना रही हैं। एकता इस फिल्म को लेकर काफी सीरियस है। लेकिन उनकी मुश्किल फिल्म की हिरोइन को लेकर है।
एकता कपूर को फिल्म में संगीता बिजलानी का किरदार निभाने को कोई अभिनेत्री पसंद नही आ रही है और जो उन्हे पसंद आ रही है। वो फिल्म में काम करने के लिए तैयार नहीं हैं।
नर्गिस फाखरी के बाद अब खबर है कि एकता ने पाकिस्तान की 23 साल की अदाकारा उर्वा से संपर्क किया है।