फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddine Siddique: नवाजुद्दीन पर हिंदू संस्था ने लगाया पुलिस की छवि खराब करने का आरोप, कार्रवाई की मांग की

Wed, 23 Oct 2024 10:27 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर  हिंदू जनजागृति समिति ने पुलिस की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। इस आरोप के साथ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर हिंदू जनजागृति समिति संस्था ने मुंबई पुलिस की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। संस्थान अभिनेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई पुलिस से की कार्रवाई की मांग
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार हिंदू जनजागृति समिति ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र के पुलिस चीफ से नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संस्था ने कहा कि नवाजुद्दीन ने एक ऑनलाइन गेमिंग एड में अपने किरदार से महाराष्ट्र पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश की है।

Yash Toxic Postponed: टल गई यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट, रॉकी भाई ने खबर पर खुद लगाई पक्की मुहर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
महाराष्ट्र पुलिस से की कार्रवाई की मांग
संस्था ने सुराज्य अभियान शुरू किया है, जिसमें महाराष्ट्र पुलिस की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। संस्था का कहना है कि इस किरदार नवाजुद्दीन ने न्याय और कानून व्यवस्था का अपमान किया है। सुराज्य अभियान के कोऑर्डिनेटर अभिषेक मुरुकुटे ने महाराष्ट्र पुलिस को एक शिकायती पत्र लिखा। इस पत्र में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ पुलिस प्रशासन का अपमान करने के लिए कार्रवाई की मांग की है।

Malaika Arora: काफी मशहूर है आइटम क्वीन मलाइका की जिंदगी, वीडियो जॉकी से की शुरुआत, आज करोड़ो की है नेटवर्थ

विज्ञापन

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला
नवाजुद्दीन पर लगाए कई तरह के आरोप
उन्होंने चिंता जताई कि जुआरियों को पकड़ने वाली पुलिस की भूमिका को ये विज्ञापन खराब कर रहा है। महाराष्ट्र पुलिस की प्रतिष्ठा को कमजोर करने के लिए विज्ञापन की निंदा की और चेतावनी दी कि इस मुद्दे को अनदेखा करने से पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करने वाले अवैध और अनैतिक विज्ञापनों में वृद्धि हो सकती है। उनका कहना है कि इससे महाराष्ट्र पुलिस की छवि खराब होती है। इसे नजरअंदाज करने से पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल करके और भी अवैध और अनैतिक विज्ञापन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें