बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता विवान शाह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर थी। हालांकि अब इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बेटे हैं। विवान शाह बीते दिनों अपनी वेब सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' के प्रमोशन में व्यस्त थे।
खबर थी पिछले हफ्ते विवान शाह की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्होंने अपने कोविड-19 की जांच करवाने का फैसला किया। फिलहाल विवान आइसोलेशन में हैं और तमाम सावधानियां बरत रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में लगातार जारी है। अब तक लाखों लोग इस खतरनाक महामारी का शिकार हो चुके हैं।
आम से लेकर खास तक कोरोना वायरस का सामना कर चुके हैं। इनमें कई फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। अब तक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, हिमांशी खुराना और हर्षवर्धन राणे सहित कई फिल्मी सितारे कोरोना महामारी के शिकार हो चुके हैं।
बात करें देश में फैले कोरोना वायरस कि तो अब तक कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वायरस का ग्राफ नीचे की ओर जा रहा है। रविवार को कोरोना के 46,963 मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45,230 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 75 लाख को पार कर गई। वहीं, सक्रिय मामले लगातार छह लाख से नीचे बने हुए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,230 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 496 रही। देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 82,29,313 है।
पढ़ें: Bigg Boss 14: सिगरेट के पैकेट को लेकर एजाज से लड़ पड़ीं नैना, घर का खाना बनाने से भी किया मना