फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KWAN के कर्मचारियों को एनसीबी का समन, पूछताछ के लिए अब तक सामने नहीं आईं दीपिका की मैनेजर

Mon, 02 Nov 2020 09:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
करिश्मा प्रकाश - फोटो : PTI
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने KWAN टैलेंट एजेंसी के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। एनसीबी ने बताया है कि दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को पहले ही समन जारी किया गया था लेकिन उन्होंने अब तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन


हाल ही में करिश्मा के घर पर NCB ने छापा मारा था। इस दौरान उनके घर से कुछ मात्रा में हशीश मिला था। जिसके चलते करिश्मा को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि वह अब तक पूछताछ के लिए एनसीबी के सामने नहीं आई हैं। उन्होंने एनडीपीएस अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। 


दरअसल लगभग एक महीने पहले दीपिका और करिश्मा के ड्रग्स से जुड़ा एक चैट सामने आया था। 28 अक्टूबर 2017 के उस चैट में दीपिका पादुकोण करिश्मा से पूछ रही हैं कि माल है? करिश्मा के हां कहने पर वे बताती हैं कि उन्हें हैश चाहिए वीड नहीं। उस चैट के सामने आने के बाद 26 सितंबर को करिश्मा और दीपिका पादुकोण से एनसीबी ने घंटों पूछ-ताछ की थी।
विज्ञापन


सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग कनेक्शन पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कार्रवाई जारी है। कुल मिलाकर इस केस में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत समेत ड्रग पैडलर जैद, बासित परिहार समेत अन्य लोगों शामिल हैं। इसमें रिया और सैमुअल को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें