फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: नसीरुद्दीन शाह अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, बेटे ने साझा कीं तस्वीरें

Wed, 07 Jul 2021 08:01 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  1. अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
  2. निमोनिया होने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।
  3. बेटे विवान ने उनकी तस्वीरें साझा कर फैंस को जानकारी दी है।
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर के अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की तबियत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो घर लौट आए हैं। नसीरुद्दीन शाह निमोनिया होने के बाद 29 जून को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक्टर के घर आने की तस्वीरें उनके बेटे विवान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

विज्ञापन


साझा की गई तस्वीरों में नसीरुद्दीन साहब के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह नजर आ रही हैं। पहली पोस्ट को शेयर करते हुए विवान ने लिखा है “बैक होम”, जबकि दूसरी फोटो में लिखा “उन्हें आज सुबह ही छुट्टी मिली है।”

नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले नसीर साहब ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि वो अब बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही घर जाएंगे। वहीं, एक्टर के बेटे विवान ने भी कहा था कि उनके पिता ठीक हैं , चिंता की कोई बात नहीं… वह अभी भी अस्पताल में है और सब नियंत्रण में है।
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1975 में श्याम बेनेगल की फिल्म ‘निशांत’ से की थी। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद छोटा था लेकिन वह लाइम लाइट में आ गए थे। नसीरुद्दीन शाह ने ‘स्पर्श’ (1979), व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ (1983) और शेखर कपूर निर्देशित ‘मासूम’ और ‘मिर्च मसाला’ सहित कई यादगार फिल्मों में काम किया। शाह ने करीब 100 फिल्मों में काम किया है और उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें रंगमंच पर किए गए कार्यों के लिए भी जाना जाता है और वह ‘मोटले प्रोडक्शन’ के नाम से थिएटर ग्रुप भी चलाते हैं।

उन्होंने गत दो दशकों की कुछ सुपरहिट फिल्मों जैसे विशाल भारद्वाज की वर्ष 2009 में आई फिल्म ‘इश्कियां’, विद्या बालन अभिनीत ‘डर्टी पिक्चर’ और जोया अख्तर की फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ में भी काम किया है। शाह आखिरी बार 2020 में ड्रामा ‘मी रक़्सम’ में नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें