शाहरुख खान, सायरा बानो
- फोटो : PTI
दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे कई सितारें
दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर कई सितारें पहुंचें। अभिनेत्री शबाना आजमी दिलीप साहब को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंची। शाहरुख खान जो दिलीप कुमार के बहुत ही करीब थें वो भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचें और साथ ही सायरा बानो को इस मुश्किल घड़ी में संभालते हुए नजर आए। अनिल कपूर, करण जौहर समेत कई सितारें दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचें। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी से लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी ट्वीट कर दिलीप कुमार को श्रद्धांजली अर्पित की है।
राजकीय सम्मान के साथ नम आंखो से दी विदाई
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक हो गए हैं। उनके अंतिम दर्शन को यादगार बनाने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने खास निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक दिलीप कुमार की अंतिम यात्रा पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुई थी। सामने आई अंतिम यात्रा की तस्वीरों में दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा दिखाई दिया, उनके आस-पास अभिनेता की आखिरी झलक देखने को मीडिया और प्रशंसकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। जिसके लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे। दिलीप कुमार की शख्सियत कुछ इस तरह की थी कि वो हर किसी को अपना दीवाना बना लेते थें। सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी उनकी अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।