फ़िल्म अभिनेता गोविंदा इन दिनों बेहद ख़ुश हैं क्योंकि उनकी दो फ़िल्में लगातार रिलीज़ हो रही हैं। पहली "किल दिल" और दूसरी "हैप्पी एंडिंग"। लेकिन उनकी ख़ुशी की एक वजह और भी है और वो है उनके बच्चे।
गोविंदा के बेटे एक्टिंग सीख रहे हैं और बेटी नर्मदा ने तो पहली फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। गोविंदा से जब पूछा गया कि क्या वो अपनी बेटी नर्मदा को लेकर पज़ेसिव हैं?