फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में अनुष्का शर्मा के घर ही रूकते हैं विराट

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच ‘दोस्ती’ बीते साल भर से लगातार मीडिया की सुर्खियों में है। लेकिन सिनेमा और क्रिकेट की दुनिया के ये दोनों सितारे इस कोशिश में हैं कि लोगों की नजरों में आने से बचें। खास तौर पर विराट नहीं चाहते कि वह अनुष्का के साथ सार्वजनिक जगहों पर दिखें।
विज्ञापन


कारण यह कि पिछले दिनों इंग्लैंड दौरे पर विराट जब बल्ले से फ्लॉप हुए थे तो लोगों ने सोशल मीडिया में उनका खूब मजाक उड़ाया था और यहां तक सवाल उठे थे कि क्रिकेट बोर्ड ने कैसे अनुष्का को उनके साथ टूर पर रहने की इजाजत दी?

यह बात भले ही थोड़ी पुरानी पड़ चुकी हो, परंतु दूध का जला छाछ भी फूंक कर पीता है। इसलिए विराट सार्वजनिक जीवन में अनुष्का से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन बीते दिनों दोनों साथ में पुणे में एक फुटबॉल टूर्नामेंट में नजर आए। एफसी पुणे सिटी और एफसी गोवा के बीच हुए इस मैच में सबने देखा कि अनुष्का मुंबई से पुणे पहुंच कर विराट के नजदीक बैठी थीं। पूरे मीडिया में यह तस्वीरें प्रकाशित हुई हैं।
विज्ञापन

नाराज हो गए हैं विराट

अब खबर है कि विराट को यह बात पसंद नहीं आ रही है। वे तस्वीरों से तो नाराज हैं ही, सूत्रों के अनुसार अनुष्का द्वारा स्टेडियम में पहुंच कर विराट को सरप्राइज देना भी इस क्रिकेटर को रास नहीं आया है।

विराट के करीबियों का कहना है कि वैसे ही दोनों के बारे में जो कुछ लिखा और कहा जा रहा है, उससे विराट परेशान हैं। वह नहीं चाहते कि उनके रिश्ते के बारे में दुनिया बातें करें।

सार्वजनिक जीवन में होकर भी वह बेहद निजी जीवन चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने अनुष्का को स्टेडियम में आने से मना भी किया था, परंतु वह नहीं मानीं।
विज्ञापन

मिल चुके हैं मां और बाप

उल्लेखनीय है कि पहले कुछ इस तरह की खबरें भी आ चुकी हैं कि विराट और अनुष्का के माता-पिता एक-दूसरे से मिल कर इस रिश्ते को हरी झंडी दे चुके हैं। लेकिन विराट इस बात को फिलहाल गुप्त ही रखना चाहते हैं।

बताया जाता है कि एक और खबर विराट को इन दिनों परेशान कर रही है, जिसमें मीडिया बता रहा है कि यह युगल पिछले दिनों मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चोरी-छुपे गया था। दोनों अस्पताल में क्यों गए थे, अभी तक यह रहस्य बरकरार है।

मीडिया में लगातार खबरें आती रही हैं कि विराट अक्सर जब मुंबई में होते हैं तो अनुष्का के घर पर ही रुकते हैं। परंतु इस बारे में दोनों ने कभी सवालों के जवाब नहीं दिए।

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुणे के स्टेडियम में नीले आकाश तले अनुष्का की विराट के साथ खुल्लमखुल्ला मौजूदगी इस बात की औपचारिक घोषणा है कि हां, दोनों के बीच प्यार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें