अभिनेत्री नरगिस फाखरी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने लुक्स को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ की वजह से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि, नरगिस को यह कतई पसंद नहीं कि लोग उनकी निजी जिंदगी को लेकर बातें बनाएं। वह अपनी निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखना चाहती हैं। नरगिन का कहना है कि पैपराजी कल्चर और सोशल मीडिया ने फिल्मी सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ तक लोगों की पहुंच आसान कर दी है। लेकिन जब कोई डेटिंग लाइफ को लेकर टिप्पणी करता है तो गुस्सा आता है।
बता दें कि नरगिस को फिल्म 'रॉकस्टार' में रणबीर कपूर के अपोजिट रोल करने के बाद ज्यादा फेम मिली। इसके अलावा वह मद्रास कैफे, फटा पोस्टर निकला हीरो, मैं तेरा हीरो, जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। एक बार नरगिस का नाम एक्टर-प्रोड्यूसर उदय चोपड़ा से जुड़ा था। इसके अलावा एक इंटरप्रिन्योर के साथ भी एक्ट्रेस को नाम जोड़ा गया था। इस पर एक हालिया बातचीत में नरगिस ने कहा, 'जब तक मेरी उंगली में अंगूठी नहीं आ जाती मैं तब तक सिंगल हूं। यह मेरा इकलौता कमेंट है।'
Shriya Saran: बेटी को छोड़ 'दृश्यम' की शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, बोलीं मिस कर दिया बेहद खास मूमेंट
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान नरगिस ने अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए कहा, 'मैं ईमानदार हूं और मुझे इस बात से कोई दिक्कत नहीं जब लोग मुझसे मेरी निजी जिंदगी के बारे में पूछते हैं। लेकिन, मुद्दा यह है कि वे मेरे काम और फिल्मों की बजाय इस मसले पर अधिक गौर देते हैं।'
Sushant Singh Rajput: मुंबई में सुशांत के घर को अब तक नहीं मिला किराएदार? मकान मालिक ने कही यह बात
नरगिस ने कहा कि मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने में शर्म नहीं आती है। लेकिन, सच कहूं तो मैं अपने काम पर अधिक चर्चा कराना चाहती हूं। कुछ लोग होते हैं जो अपनी निजी लाइफ पर बात नहीं करना चाहते, हमें उनकी प्राइवेसी का सम्मान रखना चाहिए। नरगिस ने प्राइवेसी में सेंध के लिए इंटरनेट को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, 'मैं हैरान होती हूं कि लोग इस बारे में क्यों जानना चाहते हैं कि मैं किसे डेट कर रही हूं?
Bollywood: सलमान खान से लेकर रिया तक, बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे कथित डेटिंग की वजह से बटोर रहे सुर्खियां