सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म 'गदर 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी रिलीज से पहले दर्शकों के लिए एक रोचक जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में नाना पाटेकर की भी एंट्री हो गई है। फैंस के लिए यह जानकारी किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी। हालांकि, इसके साथ ही यह उत्सुकता भी जाग रही होगी कि आखिर नाना पाटेकर किस भूमिका में नजर आएंगे! तो चलिए हम बताते हैं...
विज्ञापन
आवाज से कराएंगे उपस्थिति दर्ज
नाना पाटेकर इस फिल्म में अभिनय करते नजर नहीं आएंगे। जी हां, एक्टर किसी किरदार में नहीं दिखेंगे, बल्कि अपनी आवाज के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वह इस फिल्म में वॉइस ओवर देते नजर आएंगे। सामने आई जानकारी के मुताबिक, 'नाना पाटेकर ने 'गदर 2' के लिए वॉइस ओवर किया है। उन्होंने 'गदर 2' के लिए अपनी आवाज दी है। नाना का वॉइस ओवर फिल्म की शुरुआत में ही दर्शकों को 'गदर 2' से रूबरू कराएगा।
Saroj Khan: आठ महीने की बच्ची को दफनाकर काम पर लौटी थीं सरोज खान, इस गाने ने दिलाई एतिहासिक पहचान
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि साल 2001 में आई फिल्म 'गदर' में ओम पुरी ने अपनी आवाज दी थी। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी जगह इस बार यह जिम्मेदारी नाना पाटेकर निभाते नजर आएंगे और अपनी दमदार आवाज से फिल्म को पावरफुल बनाएंगे। बता दें कि 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।