फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vanvaas: क्रिसमस पर रिलीज होगी नाना पाटेकर की फिल्म 'वनवास', उत्कर्ष शर्मा का दिखेगा अलग अंदाज

Mon, 21 Oct 2024 02:51 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म वनवास का पोस्टर जारी हो गया है। इस फिल्म के पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है।
विज्ञापन
वनवास फिल्म का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @zeestudiosofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'गदर: एक प्रेम कथा', 'अपने' और 'गदर 2' फिल्में बनाने के बाद निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म वनवास का पोस्टर जारी हो गया है। इस फिल्म के पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है

Anushka Sharma: कृष्णा दास के कीर्तन सुनने विराट संग पहुंचीं अनुष्का शर्मा, भक्ति गीत गाते हुए वीडियो वायरल

 
विज्ञापन

नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
नाना पाटेकर का दिखेगा अलग अंदाज
फिल्म में नाना पाटेकर का भी अलग सा अंदाज नजर आने वाला है। नाना पाटेकर की इस फिल्म का नाम तो वनवास है लेकिन पोस्टर में वह काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अनिल शर्मा फिर से अपने बेटे को फिर से बॉलीवुड में हुनर आजमाने का मौका दे रहे हैं।

Pawan Kalyan Son: पिता पवन कल्याण की फिल्म से अकीरा नंदन कर सकते हैं डेब्यू? जानिए पूरी जानकारी

वनवास - फोटो : इंस्टाग्राम: @anilsharma_dir
ये है फिल्म की रिलीज डेट
नाना पाटेकर की फिल्म वनवास के पोस्टर साझा करने के साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में इस क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। अनिल शर्मा के हाथ में शराब की बोतल है, दिग्गज एक्टर ने एक हाथ में स्लिंग बैग और एक में एक कटोरा पकड़ रखा है। साथ ही टाइटल के साथ लिखा है, 'अपने ही देते हैं, अपने को वनवास।'
 
विज्ञापन

सिमरत कौर - फोटो : सिमरत कौर
'गदर 2' की मुस्कान भी आएंगी नजर
इस फिल्म में 'गदर 2' की मुस्कान भी नजर आने वाली हैं। मुस्कान यानी अभिनेत्री सिमरत कौर ने कमेंट में लिखा भी है, 'आपकी प्यारी मुस्कान आ रही है, इस बार अलग अंदाज के साथ। मिलते हैं 20 दिसंबर को।' इस बात को जानकर प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें