फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलैयाराजा के स्टूडियो को बम से उड़ाने की धमकी, जांच करने पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Wed, 15 Oct 2025 04:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ilaiyaraaja: इलैयाराजा के टी नगर स्थित स्टूडियो को बम की धमकी वाला एक ईमेल भेजा गया था। बम निरोधक दस्ते ने उनके स्टूडियो की तलाशी ली और पुष्टि की कि यह एक अफवाह थी।
 
विज्ञापन
इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई के टी नगर में मशहूर संगीतकार इलैयाराजा के स्टूडियो को मंगलवार को एक ईमेल से बम की धमकी मिली। इसी तरह की धमकी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के दफ्तर को भी आई। ईमेल में कहा गया कि स्टूडियो में बम लगा है।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले की तुरंत कार्रवाई की। बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) की टीम स्टूडियो पहुंची और पूरी जगह की तलाशी ली। जांच के बाद पता चला कि यह सिर्फ अफवाह थी। कोई बम या संदिग्ध चीज नहीं मिली।
 

धमकी का तरीका
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, यह ईमेल चेन्नई में हाल के दिनों में कई साउथ सेलेब्स को किया जा चुका है, जो धमकियों जैसा था। पिछले दो हफ्तों में अभिनेता विजय, त्रृषा और नयनतारा जैसी मशहूर हस्तियों को भी ऐसी ही बम की धमकियां मिली हैं।
 
विज्ञापन

ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी
साइबर क्राइम और शहर पुलिस की टीम ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है। वे ईमेल के तकनीकी हिस्सों की जांच कर रहे हैं, ताकि पता चले कि यह कहां से भेजा गया। इसके साथ ही मकसद का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस की मंजूरी के बाद स्टूडियो में फिर से सामान्य काम शुरू हो गया है। अभी सब कुछ सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें