फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 की उम्र में दुल्हन खोजने निकले संजय मिश्रा, शेयर किया अनाेखा पोस्ट; फैंस से की यह खास अपील

Wed, 15 Oct 2025 04:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi Poster: अभिनेता संजय मिश्रा अपनी आगामी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का पोस्टर आज बुधवार को रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
दुर्लभ प्रसादी की दूसरी शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता संजय मिश्रा जल्द ही फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' में नजर आएंगे। फिल्म का टाइटल जितना दिलचस्प है, उतना ही मजेदार है इस फिल्म का पोस्टर जो आज बुधवार को रिलीज हुआ है। संजय मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे शेयर किया है। दुर्लभ प्रसाद का किरदार खुद संजय मिश्रा निभा रहे हैं। दुल्हन खोज अभियान पर निकले दुर्लभ प्रसाद की क्या-क्या डिमांड हैं? जानिए
विज्ञापन


मजेदार अंदाज में साझा किया पोस्टर
संजय मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें फिल्म का पोस्टर है। पोस्टर इस अंदाज में दिया गया है, जैसा कि अखबारों में वर-वधू की तलाश वाले विज्ञापन दिए जाते हैं। इसमें दुल्हन की तलाश में कोई युवक नहीं, बल्कि 50-55 वर्षीय पुरुष है। शख्स का नाम है दुर्लभ प्रसाद जो वाराणसी में मुंडन स्पेशलिस्ट 'नाई' है। 

 
विज्ञापन

ये सितारे आएंगे फिल्म में नजर
साझा किए गए पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'टैग करें, शेयर करें और जीवनसंगिनी ढूंढने में दुर्लभ प्रसाद का साथ दें। दुल्हन खोज अभियान से जुड़िए. कौन जाने आपका एक शेयर किसी की जिंदगी में प्यार भर दे'। आगे लिखा है कि यह फिल्म जल्द रिलीज होगी। संजय मिश्रा की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धांत राज कर रहे हैं। फिल्म में संजय मिश्रा के अलावा महिमा चौधरी और व्योम यादव नजर आएंगे।

नहीं रहीं बॉलीवुड की दिग्गज डांसर-अभिनेत्री मधुमती, कभी होती थी हेलेन से तुलना; 19 साल की उम्र में की थी शादी

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
इस पोस्टर पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'करवाचौथ का उपवास भी रखोगे ये नहीं लिखा है'। एक यूजर ने लिखा, 'हम खोज देते हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'बनारस में तो मिलेगी नहीं'। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'इस एंटरटेनिंग फिल्म का इंतजार है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें