फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर के रेप केस में फंसा भोजपुरी का ये फेमस अभिनेता, पुलिस ने डाला जेल में

Fri, 22 Sep 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Manoj Pandey
2012 से जिस सिंगर के साथ मुंबई में रह रहा था भोजपुरी का ये फेमस अभिनेता, युवती ने उसके खिलाफ रेप केस दर्ज करवा दिया है। अब वह जेल में है।मुंबई की चारकोप पुलिस ने भोजपुरी एक्टर मनोज पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला से रेप करने का आरोप था। पीड़िता की 15 सितंबर को की गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक्टर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पांच धाराओं में हुआ अभिनेता के खिलाफ केस दर्ज

2 of 6
Manoj Pandey
आरोपी एक्टर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 395/17, 376, 317, 406, 506(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।  पीड़िता ने पुलिस को बयान में बताया कि मनोज ने 2015 में जबरन उसका गर्भपात कराया।
Mumbai: Charkop Police arrests Bhojpuri actor Manoj Pandey in an alleged rape case. A woman had filed complaint on September 15 against him.— ANI (@ANI) September 22, 2017
विज्ञापन

2012 से थे लिव इन रिेलेशन में

3 of 6
Manoj Pandey
पीड़िता के मुताबिक एक्टर 2012 से उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। दोनों की मुलाकात एक फिल्म शूटिंग के दौरान हुई थी।​मुलाकात के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और देखते ही देखते दोनों मे प्यार हो गया। प्यार होने के बाद मनोज ने पीड़िता के घर आना जाना शूरू कर दिया। 

पीड़िता ने शादी के लिए किया कई बार फोर्स

4 of 6
Manoj Pandey
फिर एक दिन पीड़िता ने मनोज को शादी के लिए कहा लेकिन मनोज इस बात से सहमत नहीं हुआ। पीड़िता ने कई बार मनोज पर शादी करने के लिए दवाब बनाया। बता दें कि दोनों ही यूपी के रहनेवाले हैं।
विज्ञापन

पीड़िता से फोन पर कहा 'मैने शादी कर ली'

5 of 6
Manoj Pandey
एक दिन पीड़िता को मनोज का फोन आया जिसमें उसने बताया कि उसने एक वर्षा नाम की लड़की से शादी कर ली है। इतना ही नहीं मनोज ने वर्षा की बात पीड़िता से भी करवाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्बम में भी काम कर चुकी है पीड़िता

6 of 6
Manoj Pandey
पीड़िता एक भोजपुरी सिंगर होने के साथ-साथ कई एल्बमों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं मनोज भोजपुरी फिल्‍म 'सौगंध गंगा मईया के', 'कईसन पियवा के चरितर बा', 'लहरिया लूट ए राजा जी', और 'लाल चुनरिया वाली' सहित कई फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें